Azamgarh News:कृषि यत्रों पर अनुदान हेतु ई-लाटरी से 97 कृषकों का चयन, प्रक्रिया में रही पूर्ण पारदर्शिता*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*कृषि यत्रों पर अनुदान हेतु ई-लाटरी से 97 कृषकों का चयन, प्रक्रिया में रही पूर्ण पारदर्शिता*
आजमगढ़, 20 अगस्त 2026//
वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन (SMAM) एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू (C.R.M.) योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों में से पात्र कृषकों का चयन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा ई-लाटरी के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार, आजमगढ़ में आवेदक कृषकों की उपस्थिति में किया गया।
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार किसी कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त करने के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाता है। ई-लाटरी की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित तिथि को आवेदक कृषकों की उपस्थिति में समिति के समक्ष संपन्न कराई जाती है, जिससे चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आज आयोजित ई-लाटरी में सुपर सीडर-35, कस्टम हायरिंग सेंटर-15, रोटावेटर-14, मल्टी क्रॉप थ्रेसर-05, लेजर लैंड लेवलर-12, मिनी राइस मिल-05, किसान ड्रोन-04, कंबाइन हार्वेस्टर-02 तथा स्ट्रॉ रीपर-05 कृषि यंत्रों हेतु कृषकों का चयन किया गया।
ई-लाटरी के माध्यम से चयनित कृषकों के मोबाइल फोन पर चयन संबंधी संदेश भी प्राप्त हुए। चयन की सूचना प्राप्त होने पर कृषकों में खुशी एवं उत्साह का माहौल रहा। कृषकों ने पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से चयन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
ई-लाटरी की प्रक्रिया जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में गठित समिति की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, आजमगढ़, जिला कृषि अधिकारी, आजमगढ़, जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के कृषि वैज्ञानिक, लीड बैंक आजमगढ़ के प्रतिनिधि, जिला गन्ना अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), प्रगतिशील कृषकगण, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि तथा आवेदक कृषक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कृषि विभाग द्वारा कृषकों को आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर कृषि कार्यों को सुगम बनाने, लागत कम करने तथा फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनुदान का लाभ प्रदान किया जा रहा है।



