Azamgarh News:नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग पीड़िता बरामद।*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*थाना- मेंहनगर, जनपद- आजमगढ़*
*नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग पीड़िता बरामद।*
दिनांक 18.08.2026 को वादिनी मुकदमा थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिग नातिनी, जो उनके साथ रहती थी, को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस सूचना के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 290/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपहृता/लापता की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.08.2026 को उ0नि0 मयंक नारायण सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया तथा प्रकाश में आये अभियुक्त नूर इस्लाम उर्फ आर्यन पुत्र तौफीक, निवासी कुमारीकाता, थाना तामुलपुर, जनपद कुमारीकाता, गुवाहाटी, असम, उम्र करीब 22 वर्ष को गोपालपुर तिराहे से समय करीब 11:10 बजे गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
नूर इस्लाम उर्फ आर्यन पुत्र तौफीक, निवासी कुमारीकाता, थाना तामुलपुर, जनपद कुमारीकाता, गुवाहाटी, असम, उम्र करीब 22 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 290/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 मयंक नारायण सिंह मय हमराह म0का0 अंशु कुमारी एवं का0 दीपक यादव।



