Azamgarh news:नहर में डूबने से अधेड़ की मौत, भैंस चराने के दौरान हुआ हादसा
Azamgarh news: Middle-aged man dies after drowning in canal, accident occurred while grazing buffaloes
रिपोर्ट:नर्सिंग
पवई (आजमगढ़)। पवई थाना क्षेत्र में मंगलवार को नहर में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, कल सुबह 7:00 बजे से घर से निकले थे घरवाले काफी खोज कर रहे थे कोई पता नहीं चला आज गर्मियों में देखा तो सूचना दिया तो इनकी पहचान हुई राम जोखन (55) पुत्र बंसीराम, निवासी पूरा नर्सिंग, मंगलवार को घर से करीब 800 मीटर दूर नहर किनारे भैंस चराने गए थे। इसी दौरान नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना नहर के कूड़ा निकासन केंद्र, कोहड़ा के पास बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बताया गया कि मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



