निजामाबाद न्यायिक तहसीलदार हरीश यादव ने कार्य भार संभाला
Nizamabad judicial tehsildar Harish Yadav took charge.

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद/ आजमगढ़।निजामाबाद तहसील में नवागत न्यायिक तहसीलदार हरीश यादव ने कार्यभार संभाला। न्यायिक तहसीलदार हरीश यादव की शिक्षा दीक्षा देवरिया जिले के बरहज में हुई और मूलरूप से आप वही के रहने वाले हैं ।आप 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं।आप 4 साल 8 महीना गोरखपुर में नायब तहसीलदार के पद पर रहे।निजामाबाद तहसील में उन्होंने न्यायिक तहसीलदार का पद भार संभाला है।सरल हृदय कोमल बचन के अत्यंत सीधे सादे न्यायिक तहसीलदार हरीश यादव से मीडिया के लोगों द्वारा पूछने पर पहली प्राथमिकता पर उन्होंने कहा कि सबके साथ न्याय करूंगा।उन्होंने कहा कि सभी लोगों का सम्मान किया जाएगा किसी के साथ भेद भाव नहीं किया जायेगा।सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करूंगा।पुरानी फाइलों का निपटारा जल्द से जल्द करूंगा न्यायिक तहसीलदार हरीश यादव ने तहसील क्षेत्र के सभी लोगों से कहा है कि आप लोगों की कोई भी समस्या या शिकायत हो तो आप हमसे जब चाहे मिल सकते हैं आप लोगों की समस्या के समाधान के लिए ही तो सरकार हम लोगों को नियुक्त की है।बाकी ज्यादा गंभीर समस्या हो तो हमारे उपजिलाधिकारी जी दस बजे अपने चैम्बर में बैठ जाते हैं उनसे आप लोग अपनी समस्या कह सकते हैं आप लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।



