Azamgarh News:03 सितंबर को आयोजित होगी डाक अदालत, डाक संबंधी शिकायतों एवं परिवादों का किया जाएगा निस्तारण*

*03 सितंबर को आयोजित होगी डाक अदालत, डाक संबंधी शिकायतों एवं परिवादों का किया जाएगा निस्तारण*

आजमगढ़, 01 सितंबर 2026//

प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मंडल द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि दिनांक 03 सितंबर 2026 को अपराह्न 03:00 बजे प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मंडल के कार्यालय में डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डाक अदालत में डाक विभाग से संबंधित शिकायतों एवं परिवादों का निस्तारण किया जाएगा।

 

इस संबंध में संबंधित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी शिकायतें एवं आपत्तियां दिनांक 02 सितंबर 2026 को अपराह्न 04:30 बजे तक प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मंडल के कार्यालय में प्रेषित कर दें, ताकि डाक अदालत में उनका नियमानुसार निस्तारण किया जा सके।

 

संबंधित उपभोक्ताओं से यह भी अपील की गई है कि वे 03 सितंबर 2026 को निर्धारित समय पर स्वयं उपस्थित होकर अपनी शिकायतों के निस्तारण में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button