Azamgarh news:गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माताजी के निधन से शोक की लहर

Azamgarh news: Wave of mourning due to the death of mother of Gorakhpur regional president Vinod Rai

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय विनोद राय की पूज्यनीय माताजी के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है।माताजी के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विनोद राय के जिवली स्थित आवास पर पहुंचने लगे और शोक संवेदना परिवार के प्रति व्यक्त कीं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह जिलाध्यक्ष विनोद राजभर सहित कई नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शोक संवेदना व्यक्त करते हुए नेताओं ने कहा कि मां का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होता है। इस कठिन और दुखद घड़ी में पूरा भाजपा परिवार क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय एवं उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।वहीं जिवली गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी माताजी के निधन की खबर से शोक का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के तमाम सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने विनोद राय और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button