Azamgarh news :क्लीनिक में तमंचा लगाकर लूट का प्रयास करने वाले को जीयनपुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
क्लीनिक में तमंचा लगाकर लूट का प्रयास करने वाले को जीयनपुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

अर्टिगा वाहन से दो अभियुक्त बुर्का पहनकर क्लीनिक में घुसे थे, चिकित्सक से छीना था मोबाइल
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम अंजानशहीद स्थित क्लीनिक पर चिकित्सक सूर्यनाथ मौर्य के साथ दो व्यक्तियों द्वारा बुर्का पहनकर अर्टिगा वाहन से पहुंचकर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छीनने तथा लूट का प्रयास किया गया था। चिकित्सक द्वारा विरोध करने पर दोनों अभियुक्त मौके से भाग गये। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0- 385/2026 धारा 309(4), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम आज दिनांक 23.09.2026 को उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त समीर शेख पुत्र मो0 फैजान निवासी ग्राम नुरूद्दीनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष को बख्खोपुर से सगड़ी की तरफ आने वाली नहर के पास से समय करीब 13.05 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0- 390/2026 धारा- 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालन मा0 न्यायलय किया गया ।



