Azamgarh news :ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर गाली गलौज करने वाले युवक को तहबरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर गाली गलौज करने वाले युवक को तहबरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति, दबंगई एवं भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज एवं धमकी भरे पोस्ट करने वाले प्रियांशु चौरसिया पुत्र राजकुमार चौरसिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बेलवा बिशुनपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ की इंस्टाग्राम आईडी priyanshuu0001 चिन्हित की गई। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके द्वारा उग्र होकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने की स्थिति उत्पन्न की गई। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अन्तर्गत समय करीब 11:20 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button