Azamgarh news :जान से मारने की नियत से पत्नी को फांसी पर लटकाने वाले को निजामाबाद पुलिस ने मोलनापुर नहर पुलिया से किया गिरफ्तार
जान से मारने की नियत से पत्नी को फांसी पर लटकाने वाले को निजामाबाद पुलिस ने मोलनापुर नहर पुलिया से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
निजामाबाद थाना अंतर्गत बुद्धसेनपुर निवासी शशिकला पत्नी राकेश यादव द्वारा तहरीर दी गयी कि उसके पति राकेश यादव पुत्र मुन्ना उर्फ मुन्नीलाल यादव द्वारा दिनांक 09.09.2026 को रात्रि करीब 09:00 बजे उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से फांसी पर लटका दिया गया। जिसके आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0- 238/2026 धारा 85, 109(1), 115(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
आज दिनांक 24.09.2026 को उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र मुन्ना उर्फ मुन्नीलाल, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी बुद्धसेनपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ को मोलनापुर नहर पुलिया से समय करीब 07:35 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।



