जबलपुर:क्राइम ब्रांच और रांझी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही दो गांजा तस्कर गिरफ्तार दो लाख पचास हजार से अधिक कीमत गांजा जप्त

Jabalpur: In a joint operation by the Crime Branch and Ranjhi police, two ganja smugglers were arrested and ganja worth more than two lakh fifty thousand rupees was seized.

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र से एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खाकी की मुस्तैदी से अपराधियों के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फेर दिया गया है। क्राइम ब्रांच और रांझी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने नशे के सौदागरों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

 

पुलिस को एक पुख्ता और गोपनीय सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क हो गई और बिना एक पल गंवाए एक्शन मोड में आ गई।

 

चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। जब इनकी तलाशी ली गई, तो इनके कब्जे से जो बरामद हुआ, उसे देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

 

पुलिस ने इन आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। इतनी बड़ी खेप का पकड़ा जाना इस बात का सबूत है कि ये किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं।

 

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान मनीष और आनंद के रूप में हुई है, जो कि गोहलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ये लोग जिस गाड़ी में सवार थे, वह एक टैक्सी कोटे की गाड़ी थी जिस पर इंदौर पासिंग का नंबर था। चालक के मुताबिक, वह टूरिस्ट को छोड़कर अमरकंटक से वापस आ रहा था और रास्ते में डिंडोरी से इन दोनों ने गाड़ी पकड़ी थी।

 

फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि आखिर यह गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे किस शहर या शख्स को डिलीवर किया जाना था। इनके सोर्स और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेजेस को खंगाला जा रहा है।

एडिशनल एसपी क्राइम्स जितेन सिंह ने बताया

इसके साथ ही पुलिस इनके पुराने आपराधिक इतिहास और क्रिमिनल रिकॉर्ड की भी कुंडली खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद इस अवैध नशे के कारोबार से जुड़े कई और बड़े चेहरों और राज से पर्दा उठेगा!

 

*बाइट/ASP क्राइम जितेंद्र सिंह*

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button