जबलपुर:पनागर में निकली शातिर बदमाशों की गुंडा परेड, अपराध की दुनिया से तौबा करने वालों के लिए सुधरने बड़ा मौका

Jabalpur: A parade of vicious criminals took place in Panagar, a great opportunity for those who have renounced the world of crime to reform.

जबलपुर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक तत्वों में पुलिस का खौफ कायम रखने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे है।इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक जबलपुर के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में शहर और ग्रामीण इलाकों में अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान तेज कर दिया गया है।ताजा मामला पनागर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस प्रशासन ने सख्ती का अहसास कराते हुए थाने में एक विशेष गुंडा परेड का आयोजन किया。 इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य इलाके के सक्रिय और शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना है।इस विशेष गुंडा परेड के दौरान पनागर प्रॉपर और उसके आसपास के ग्रामीण अंचलों के कई सक्रिय आपराधिक तत्वों को थाने तलब किया गया。 पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया और थाने परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस परेड में लगभग 20 अपराधी शामिल थे, जिनमें सक्रिय और पुराने दोनों प्रकार के बदमाश शामिल थे

पुलिस अधिकारियों ने सभी को थाने बुलाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की और रिकॉर्ड चेक किया

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, गुंडागर्दी या कानून तोड़ने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा जो लोग अब भी आपराधिक

प्रवृत्ति में सक्रिय हैं, उनके खिलाफ और कड़े कानूनी कदम उठाए जाएंगे。

हालांकि, इस दौरान एक सुधारात्मक पहलू भी देखने को मिला। पुलिस प्रशासन द्वारा उन लोगों की भी जांच की जा रही है जो अब अपराध की दुनिया से दूरी बनाते जा रहे हैवही मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने बताया कि जो व्यक्ति वाकई आपराधिक तत्वों और गतिविधियों से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं, उनके रिकॉर्ड की जांच के बाद गुंडा लिस्ट से उनका नाम हटाने पर विचार किया जाएगाजबलपुर पुलिस की इस दोतरफा कार्रवाई—अपराधियों पर सख्ती और सुधार की राह अपनाने वालों को मौका—से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून का राज मजबूत होने का संदेश गया है

बाइट/CSP राजेश्वरी कौरव

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button