आजमगढ़:उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन संपन्न

Azamgarh: Uttar Pradesh Primary Teachers Association held a sit-in protest at the BSA office regarding 12-point demands.

आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों से संबंधित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव की अध्यक्षता और डॉ. सत्यप्रिय सिंह के संचालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एक विशाल धरने का आयोजन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री अतुल कुमार सिंह ने कहा कि अप्रैल 2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों के बुढ़ापे के सहारे और सेवानिवृत्ति के पश्चात सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए पुरानी पेंशन की बहाली अत्यंत आवश्यक है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, शिक्षकों का यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। साथ ही, उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त प्रधानाध्यापकों, प्राथमिक विद्यालय के समस्त प्रधानाध्यापकों तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त सहायक अध्यापकों के पदों पर शीघ्र पदोन्नति किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में TET की अनिवार्यता के कारण आज लाखों शिक्षकों की नौकरी दांव पर लगी हुई है। राज्य सरकार को TET से मुक्ति दिलाने हेतु एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को उपलब्ध कराना चाहिए तथा TET अनुत्तीर्ण शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर सशर्त पदोन्नति दी जानी चाहिए।धरने को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव, संयुक्त मंत्री आशुतोष सिंह, दिनेश चंद्र पांडेय, राकेश मणि त्रिपाठी, नवीन पांडेय, योगेंद्र यादव, अश्विनी सिंह, रघुवीर सिंह, विनोद यादव, रमाकांत यादव, सूबेदार यादव और नारायण सिंह ने भी संबोधित किया।इस दौरान सुरेंद्र यादव, बृजेश पाठक, लालधारी यादव, राज नारायण, विपिन प्रजापति, रंजीत शर्मा, अंकित श्रीवास्तव, विनय सिंह, संतोष यादव, विकास गुप्ता, सतीश राय, सुशील यादव, हनुमान गुप्ता और कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button