आजमगढ़:जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने का आरोप, एससी-एसटी कोर्ट में न्याय की गुहार

पुलिस पर शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज न करने का आरोप, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र

नरसिंह आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के सोहायल (कलाफतपुर) गांव निवासी सुशीला गौतम ने गांव के पांच लोगों पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जानबूझकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई न होने पर विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी न्यायालय, आजमगढ़ में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, सुशीला गौतम का आरोप है कि 27 मार्च 2026 की शाम करीब पांच बजे गांव के राहुल राजभर, रुदल राजभर और रोशन राजभर अपनी 20-25 बकरियों को जबरन उनके गेहूं के खेत में घुसाकर फसल नष्ट कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति रमेश गौतम को कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने घर पर चढ़कर दोबारा मारपीट और उत्पीड़न किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button