गाजीपुर:नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद डॉ,संगीता बलवंत ने मनरेगा अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे
गाज़ीपुर। पूरे उत्तर प्रदेश समेत गाज़ीपुर में 12अन्नपूर्णा भवन का सीएम योगी ने वर्चुअल लोकार्पण किया l12 अन्नपूर्णा भवनो का देवकली ब्लाक के गोला ग्राम सभा में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने फीता काट कर किया lजनपद में कुल 75 भवनों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिस में 12 भवनो का लोकार्पण आज किया गया जिस में उपभोक्ताओं को ब्रांड बैंड सेवा आय, जाती निवास प्रमाण पत्र समेत बिजली बिल का भी भुगतान कर सकते है l राज्य सभा सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार जनपद पहुंची संगीता बलवंत का जोरदार स्वागत किया गया lमनरेगा अनपूर्णा भवन के लोकार्पण के दौरान सरकार के उपलब्धियों के बारे में बताया l



