Azamgarh news:खाड़ी देश से शव आते ही मचा कोहराम

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:राजेंद्रप्रसाद

बिंद्रा बाजार/आजमगढ़:निजामाबाद तहसील अंतर्गत कोतवालीपुर गांव निवासी भरत राम पुत्र बाबू नंदन 6 साल पूर्व रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब के अबहा खमीस मुशाय शहर में रहकर कंपनी में नौकरी कर रहे थे 24 अक्टूबर 2023 को फोन से परिजनों को सूचना मिली कि भरत राम का हार्ट अटैक से मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। भरत राम के बड़े पुत्र धर्मवीर ने फोन से कंपनी के अरबी से संपर्क साध कर  पिता के शव को भारत भेजने का आग्रह किया कंपनी के अरबी आजकल करते हुए कई महीने बिता दिय मगर   शव भारत नहीं भेजा  मृतक के बड़े पुत्र धर्मवीर ने सांसद ,विधायक, विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री ,शासन ,प्रशासन को जिला अधिकारी आजमगढ़ के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर पिता के शव भारत लाने का आग्रह किया लेकिन नतीजा  शुन्य रहा थक हार कर परीजन आज अखबार के संवाददाता से संपर्क किया शोक संतृप्त परिवार की दुख दर्द को आज अखबार प्रमुखता से छापा जिसका असर शासन प्रशासन की नींद खुल गई और परिवार के दर्द को संज्ञान में लिया गया और मृतक भरत राम का शव गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर  देर शाम पहुंची परिवार जनों ने शव लेकर देर रात घर पहुंचे जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को निजामाबाद के दत्तात्रेय धाम शव दाह गृह पर  बड़े पुत्र धर्मवीर ने मुखाग्नि दी  अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button