आजमगढ़ में इंटरमीडिएट की परीक्षा का पेपर खराब होने पर परीक्षार्थी ने लगायी फांसी,परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट:शिवम सिंह
फुलपुर/आजमगढ़:कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर देहात गांव निवासी का इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में पेपर खराब जाने के परेशान परीक्षार्थी ने शनिवार की रात घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परीक्षार्थी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।सुबह मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर देहात निवासी अखंड सिंह उर्फ गोलू 17 वर्ष पुत्र जय कुमार इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड का परीक्षा दे रहा था।दो पेपर में वह अच्छे से प्रश्न पत्र को हल करने में नाकामयाब रहा।जिसके चलते वह आए दिन मानसिक रूप से डिप्रेशन में रहता था,इस विषय मृतक अखंड प्रताप सिंह अपने दोस्तों और परिवार जनों के बीच चर्चा करता रहता था।इसी बीच कुछ दोस्तों से मोबाइल व्हाट्सएप पर चैट भी सामने आया,जिसमें वह कुछ इसी तरीके के घटनाओं के पेपर कटिंग और समाचार एक दूसरे शेयर करते हुए दिख रहे है। लेकिन फिर वहीं उक्त दोस्तों में यह भी बातें हो रही कि हम लोग इस तरह से आत्महत्या का कदम नहीं उठाएंगे,लेकिन सभी को यह उम्मीद नहीं थी वह इस हद तक चल जाएगा की शनिवार की रात अखण्ड प्रताप सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।परीक्षार्थी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं डेढ़ साल पूर्व भी मृतक के दादा रमाशंकर सिंह आचार्य का रोड एक्सीडेंट में मौत हो चुका है।फूलपुर कोतवाल कोतवाल शशिचन्द चौधरी का कहना है कि परीक्षार्थी युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




