PM Modi Azamgarh visit: आजमगढ़:भाजपा के झंडा व होर्डिंग से पटा कार्यक्रम स्थल

आजमगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं,पूरे क्षेत्र में पीएम मोदी के कटाउट व होर्डिंग के साथ ही भाजपा के झंडों से सजा दिया गया है। भंवरनाथ से मंदुरी हवाई अड्डा तक सड़क के दोनों पटरी पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई गई है वहीं डिवाइडर पर भाजपा का झंडा लगा दिया गया है।




