आजमगढ़:दबंगों ने लेखपाल को मारपीट कर किया घायल

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दबंगो का आतंक सरेआम रोड पर देखने को मिला। दबंगों द्वारा लेखपाल को सड़क के बीचो-बीच मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं दबंगों द्वारा लेखपाल को खुले तौर पर धमकी दी गई कि जहां पैमाइश करने जा रहे हो सही तरीके से करना, अबकी बार बच गए, अगली बार नहीं बचोगे। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर पांच नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार विशाल सिंह चन्देल वर्तमान में आँधीपुर गांव का लेखपाल है। फूलपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए उसने बताया कि वह अपने राजस्व निरीक्षक बासदेव यादव को बताकर अपने हल्का आँधीपुर गांव जा रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही ताहिर हास्पिटल के सामने पहुँचा था कि कुछ लोग अचानक आकर उसे गाली देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे और कहने लगे कि आँधीपुर गांव मे पैमाइश करने जा रहे हो तो सही से करना। अबकी बार बच गए हो अगली बार नहीं बचोगे। इस् घटना मे बीच बचाव कर रहे रवि सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी सुदनीपुर फूलपुर को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर पांच नामजद सहित 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button