गाजीपुर:जन ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई भव्य कार्यक्रम ,उमड़ा महिला का जन सैलाब, अधिकार की प्रति किया सचेत

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

जखनिया/गाजीपुर ।जखनिया ब्लॉक परिसर में जन ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित की गई।जिसमें दस ग्राम पंचायत से 400 महिलाओ ने प्रतिभाग किया l कार्यक्रम के शुरुआत प्रार्थना गीत से किया , इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन का कार्य किया गया।जन ग्रामीण विकास संस्थान की प्रबंधक विमला मौर्या ने बताया कि यह सम्मेलन महिलाओं का है महिलाओं के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जाती है जिसको लेकर हमें अपने हक अधिकार के प्रति सजग व सचेत रहने की जरूरत है। आज हम लोग इस सम्मेलन के माध्यम से अपने हक अधिकार को लेकर बातचीत कर समाजिक दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।संस्था के द्वारा 10 ग्राम पंचायत मे नारी संघ बना है जो अपने हक अधिकार को लेकर पहल व पैरवी का काम करती है। नारी संघ के द्वारा किए गए प्रयासों चिंता देवी , विधियाँ , सावित्री ने साझा किया।खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया गया कि सरकार द्वारा संचालित योजनायें जैसे मनरेगा पेंशन ,आवास ,नाली ,निर्माण खड़ंजा, शौचालय की समस्या है तो आवेदन मेरे यहां दे। जिसे जांच करवा कर लाभ दिलाया जाएगा ।आप लोग मेरे कार्यालय में आकर अपनी समस्या को बताएं जिससे समस्या का समाधान किया जाएगा।भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न टोल फ्री नंबर जैसे 102 ,108, 1076 ,1090 ,181 तथा 112 पर शिकायत करेंगे तो आपका समस्या का समाधान तुरंत किया जाता है। आप लोगों की बच्चियों अगर पढ़ने जाती हैं रास्ते मे कोई दिक्कत होता है तो उन्हें 112 नंबर पर फोन करने के लिए जानकारी दें। एक पढ़ी-लिखी लड़की या महिला तीन पीढियां को बना सकती है ।हमें अपने महत्व को समझना होगा और जो भी दिक्कत परेशानी होगी उसके लिए आवाज उठाना होगा ।अगर आपको कोई भी दिक्कत होता है तो आप मेरे पर्सनल नंबर पर फोन करें उस समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा l नारी संघ की महिला द्वारा संगठन का गीत गाकर महिलाओ को उत्साहित किया lनारी संघ की अध्यक्ष नसीम बानो आज के सम्मेलन का प्रमुख मुद्दा रखा,महिलाओं ने रैली निकालकर पूरे तहसील की मार्केट में महिला शक्ति का प्रदर्शन किया, कार्यक्रम की अगली कड़ी में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद द्वारा बताया गया कि आपके पंचायत में आशा एवं ए एन एम ,आंगनवाड़ी दीदी द्वारा गृह भ्रमण कर वजन जांच किया जाता है lप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड किया जाता है आपके अगल-बगल या गांव में किसी महिला को अल्ट्रासाउंड कराना होगा तो आप लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए उनका नि:शुल्क जांच किया जाता है ।इसके अलावा अगर कोई दिक्कत होता है तो आप लोग कार्यालय पर संपर्क करें और कोशिश करें कि आपके गांव में ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के दिन गर्भवती किशोरी व बच्चों का टीकाकरण व वजन जांच किया जाता हो l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सुपरवाइजर निर्मला द्वारा बताया गया कि यह दिवस हम महिलाओं के लिए है और जिसे हम लोग बड़े धूमधाम से मनाना चाहिए lआज कहीं ना कहीं महिलाओं का ही दिन है कि यह दिवस मनाया जाता है । आंगनबाड़ी और समूह द्वारा आपके गांव में गर्भवती धात्री और बच्चों को दाल दरिया व रिफाइन तेल वितरित किया जाता है ।इसके साथ ही साथ वजन जांच करके उनके स्थिति के बारे में जानकारी की जाती है अगर आपके गांव में कोई भी दिक्कत संबंधित होता है तो आप मेरा जाकर शिकायत कर सकते हैं। आपकी समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगाlइसके बाद HDFC बैंक के ब्रांच मैनेजर बैंक से मिलने वाले स्कीमों के बारे मे जानकारी दिए lकार्यक्रम को सफल बनाने में 10 ग्राम पंचायत के नारी संघ के अगुवा साथी व रमेश जी ,मनोज जी. रफिक, अश्वनी जी, अनीता संगीता देवी तथा अमरता जी का सहयोग रहा हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button