आजमगढ़:दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़:रानी की सराय थाने की पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त अखिलेश यादव पुत्र मन्नू यादव ग्राम खैरा थाना रानी की सराय जिला आजमगढ ने वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा शादी के लिये कहने पर गाली गुप्ता देना व जान से मारने की धमकी देने लगा जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2024 धारा 376/504/506 भादवि0 पंजीकृत किया गया। बुधवार को व0उ0नि0 गोपाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अखिलेश यादव पुत्र मन्नू यादव ग्राम खैरा थाना रानी की सराय जिला आजमगढ को सेमरहा अण्डर पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।