बलिया:बाइकों की टक्कर में दो गंभीर

रिपोर्ट:संजय सिंह
रसड़ा (बलिया) रसड़ा-सिधागरघाट मार्ग के बढुबांध चट्टी के समीप शनिवार को अपरान्ह दो बाइकों के आपस में हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार अशोक कुमार (36) तथा जितेंद्र कुमार (42) निवासी खजुहा-कुरेम गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। दोनों घायलों को रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां से अशोक कुमार रेफर कर दिया गया।




