आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली समेत 25 पर दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के काफिले में स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया।आपको बता दे शाह आलम गुड्डू जमाली हाल ही में बहुजन समाज पार्टी का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें एमएलसी बनाया है।

 

बीते दिनों एमएलसी बनने के बाद आजमगढ़ में उनका स्वागत समारोह का कार्यक्रम रखा गया था जहां उनके काफिले में समर्थकों ने स्टंट किया और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी किया। इस घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस हरकत में आगई जिसके बाद एमवी एक्ट के उल्लंघन में शाह आलम गुड्डू जमाली ,अब्दुल्ला और नोमान अहमद सहित 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथही गाड़ियों की चीज करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई।वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बीच सड़क गुड्डू जमाली की गाड़ियों का काफिला निकल रहा है कई गाड़ियों में बड़े-बड़े झंडे लगे हैं कुछ युवक कार के शीशे खोल कर लटके हुए हैं नारेबाजी और झंडा लहराए जा रहे हैं काफीले के चलते सड़क पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button