गाजीपुर:अवैध असलहों समेत चार को पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट:सुरेश चंद्र पडे

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत करंडा थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार तमंचा 0.315 बोर तथा सात कारतूस बरामद कर लिया।पुलिस टीम को यह सफलता सोमवार को करंडा थाना क्षेत्र के बलबन्तपुर मोड़ (ग्राम धरम्मरपुर) से चेकिंग के दौरान स्कार्पियो से मिली। स्कार्पियो से पुलिस ने इमरान कुरैशी पुत्र अबरार कुरैशी,निजामुद्दीन कुरैशी* पुत्र सलाम कुरैशी व इरफान कुरैशी* पुत्र अबरार कुरैशी निवासीगण मोहल्ला बुद्धीपुर कस्बा जमानियां थाना जमानियां तथा मोहम्मद औरंगजेब पुत्र नौशाद निवासी कानूनगो मोहल्ला कस्बा जमानियां थाना जमानियां जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार किया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से चार तमंचा 0.315 बोर व सात जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। ‌अभियुक्तों विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव चौकी प्रभारी बड़सरा व सतेन्द्र कुमार यादव, मुख्य आरक्षी आशुतोष पाण्डेय, आरक्षी वीरेंद्र कुमार, सतेन्द्र कुमार दुबे, प्रफुल्ल कुमार, दिलीप कुमार तथा राजकुमार भारतीय थाना करंडा जनपद गाज़ीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button