गाजीपुर:कार्तिकेय उर्फ लकी की मौत बनी पहेली: साक्ष्य जुटाने में जुटी रेलवे पुलिस, स्कूटी दुर्घटना का पुख्ता नहीं मिला साक्ष्य, कई लोगों से पूछताछ

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे
जखनिया गाजीपुर। जखनियां रेलवे स्टेशन पर 24 मार्च की सुबह 11:00 बजे प्लेटफार्म पर मृतक कार्तिकेय उर्फ लकी 15 वर्ष पुत्र उमाशंकर भारती यूपी पुलिस प्रतापगढ़ में नियुक्त है। जिन्होंने लोगों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई थी कि जखनियां रेलवे प्लेटफार्म पर कार्तिकेय का स्कूटी लड़ गया था उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त के साथ उसकी गंभीर चोटें आई। जिसको स्टेशन पर मौजूद कुछ युवाओं ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजनों को सूचना दी।परिजनों ने आजमगढ़ में कार्तिककेय को भर्ती कराया।जहां शाम 9:00 बजे के आस पास अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
सारे मामला को मृतक के पिता उमाशंकर भारती ने दरकिनार करते हुए कहा कि मेरा लड़का पढ़ा लिखा लड़का है और कभी भी रेलवे प्लेटफार्म पर बाइक चलाना तो दूर बीना प्लेटफार्म टिकट का प्लेटफार्म पर नहीं चढ़ता है। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि मेरे बेटे के साथ अगर हत्या हुई है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो । और अगर दुर्घटना हुई है तो पूरी साक्ष्य मिले। प्लेटफार्म पर एक-एक कड़ का जांच चौकी प्रभारी जीआरपी राज विश्व दीपक सहित खुद अपने 15 वर्षीय लाडला को दाग दिए पिता उमाशंकर भारती भी एक एक चीज का बारीकी से जांच किया लेकिन कहीं भी बाइक का शीशा चकनाचूर टूटा फटा नहीं मिला।
मृतक के पिता उमाशंकर भारती ने टेलीफोन वार्ता करते हुए कहा कि मैं भी पुलिस विभाग से जुड़ा हूं सारी मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए मैं निवेदन कर सकता हूं लेकिन मेरे बेटे के साथ इतनी बड़ी हादसा हो गई लेकिन सारे लोग लोगों के रटी रटाई बयान के आधार पर दुर्घटना का वजह बता रहे हैं जबकि प्रमाणित सच कुछ भी नहीं मिला है। मेरे लड़का कार्तिकेय का एडमिशन इस साल कक्षा 9 में प्रयागराज के पतंजलि का सबसे बड़े विद्यालय में कराया गया था। मेरा लड़का प्लेटफार्म पर चढ़ने से भी परहेज करता था। एक लड़का पनिक्सा का दो लड़का सोफीपुर का जबकि एक लड़की मोबाइल में नम्बर दिखा तथा कैमरा के फोटो में दिख रही है लेकिन किसी का मोबाइल भी ट्रेस नहीं किया गया। जब जखनियां रेलवे स्टेशन पर पूछताछ की जा रही थी तो बिटनेस की ओर से 200 से 300 लोगों की भीड़ जुट गई थी और मुझे भी हाक टाक कर लिए। मैं लोगों के बयान को साक्ष्य नहीं मान सकता जब तक की प्रमाणित कोई साक्ष्य ना मिल जाए कि यह एक दुर्घटना ही है। ना तो रेलवे की स्टेशन मास्टर कर्मचारी को भी इस मामले का पता नहीं है।
जखनिया स्टेशन पर शाम 6:00 बजे तक कुछ लड़कों से पूछताछ की जा रही थी जहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही । भूडकुड़ा कोतवाली में भी एक किशोरी से पूछताछ की गई लेकिन अभी तक कोई भी मौत का वजह सामने नहीं आया।
इस सिलसिले में भुडकुडा पुलिस उपाधीक्षक बलराम से बात हुई तो उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट आई है और लोगों का जो बयान लिया गया उसमें प्लेटफार्म पर बाइक फ़िसल गई इसके कारण अंदुरुनी चोट आई थी।
ओड़िहार जीआरपी चौकी प्रभारी राज विश्व ने कहा कि घटना इत्तेफ़ाकीया स है। लड़का प्लेटफार्म पर फोटो खींचने आया था प्लेटफार्म के टाइल्स पर बाइक गिर गई और लड़का फिसलते हुए कुछ दूर तक गया जो उसके कोख और घुटनों में चोट लगी।घुटने में गंभीर चोट लगने से अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल 3 दिनों से पूरी तरह से जांच की जा रही है और बेहतर गहराइयों से जांच की जा रही है कुछ और सामने आता है तो इसको प्रकाश में लाया जाएगा।



