आजमगढ़:पुलिस में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आजमगढ़:अतरौलिया थाने की पुलिस ने चोरी करने करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 1400/- रुपये बरामद, वादी मुकदमा फूलचन्द पुत्र सुमेर निवासी सघनपट्टी थाना अतरौलिया पी0जी0आई0 अस्पताल अतरौलिया में दवा लेने गया था जिसकी जेब से 900/- रुपये तथा अन्य दूसरे व्यक्ति शेरबहादुर सैनी की जेब से 500/- रुपये अभियुक्त अनोज कुमार उर्फ बीयर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी कन्नोपुर छितौनी थाना जलालपुर ने चोरी कर लिये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/24 धारा 379/411 IPC पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। मंगलवार को उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त अनोज कुमार उर्फ वियर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ग्राम कन्नोपुर छितौनी थाना जलालपुर अम्बेडकर नगर को पी0जी0आई0 अस्पताल अतरौलिया से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के पास से कुल 1400/- (चौदह सौ रु0) रुपया बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।




