आजमगढ़:अज्ञात कारणों से घर में लगी भीषण आग, मवेशी समेत पूरी गृहस्थी जलकर हुई खाक

रिपोर्ट:मोहम्मद शमीम अंसारी

अतरौलिया/आजमगढ़:अज्ञात कारणों से घर में लगी भीषण आग, मवेशी समेत पूरी गृहस्थी जलकर हुई खाक।
बता दे कि थाना क्षेत्र के सधन पट्टी बेनी गौरा निवासिनी सुशीला देवी पत्नी स्व0 नागेंद्र राजभर के घर में बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे के करीब अज्ञात कारणो से आग लग गई ,जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरे घर को आगे अपनी चपेट में ले लिया और तेज़ हवा के कारण धू धू कर जलने लगा, वही घर में ही सटे बरदौल में खूंटे से बंधे गाय भैंस 2 बछड़े व 6 बकरियां भी जलकर खाक हो गई। आग लगने के समय परिजन कही बाहर गए थे घर पर कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड व थाना प्रभारी को दी तथा स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने का पूरा प्रयास करने लगे। फायर ब्रिगेड की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई, जब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सकता तब तक घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया, केवल परिजनों के तन पर पहने कपड़े ही बचे । इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया ।मौके पर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, कानूनगो धर्मराज गुप्ता, लेखपाल धनराज राम तथा पशु डॉक्टर पहुंच कर निरीक्षण किया। थाना अध्यक्ष ने परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। पीड़िता सुशीला देवी ने बताया कि मेरी पूरी गृहस्थी ही खाक हो गई, जो कुछ भी मेरे घर में था सब जलकर राख हो गया। लगभग ₹2 लाख के मवेशी जलकर मर गए तो वही घर जलने से 6 से 7 लख रुपए का भारी नुकसान हुआ। बेटी की शादी के लिए कुछ गहने भी घर में रखी थी जो जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका क्योंकि आग लगने के समय कोई भी परिजन घर पर मौजूद नहीं था। हालांकि इस अगलगी की घटना से गरीब परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button