Mumbai news:  भाजपा के घोषणा पत्र में इलाज और पढ़ाई मुफ्त करने की घोषणा होनी चाहिए : भवानजी

रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई : वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उपमहापौर  बाबूभाई भवानजी ने भाजपा नेतृत्व को  सुझाव दिया है कि  भाजपा के घोषणा पत्र में इलाज और पढ़ाई मुफ्त करने की घोषणा होनी चाहिए।    इसी के साथ साथ सीनियर सिटीजन को मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा मिलनी  चाहिए।  उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स की जगह टर्नओवर पर टैक्स  लगाया जाना   चाहिए , जिससे अकाउंट बुक रखने  से मुक्ति मिल जाएगी।  उन्होंने कहा कि हर तालुका में किrसी उत्पन्न बाजार होना चाहिए।

बता  दें कि लोकसभा चुनाव के लिये  भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समिति में कुल 27 लोग होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं निर्मला सीतारमन को समिति का संयोजक जबकि पीयूष गोयल का इस समिति का सह-संयोजक बनाया गया है। इनके अलावा इस समिति में 24 लोग सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
वहीं इस समिति के सदस्यों की बात करें तो इसमें 24 सदस्य

बता दें कि इस चुनाव घोषणा पत्र समिति में जिन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, ये सभी राजनीति के धुरंधर माने जाते हैं। सभी नेताओं के पास राजनीति का अच्छा अनुभव रहा है और ये कई वर्षों ने राजनीति में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र में बुनियादी सुविधाओं को शामिल करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ये सभी लोग मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करेंगे, जिसके आधार पर जनता के बीच जाकर पार्टी वोट मांगेगी।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और अब पहले चरण के चुनाव में भी ज्यादा दिन शेष नहीं है। पहले चरण के नामांकन पत्र भी दाखिल किए जा चुके हैं। इसके साथ ही सभी दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां सभी लोग जनता को लुभाने के भरसक प्रयास में जुटे हुए हैं, तो वहीं भाजपा भी अपनी पूरी तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपना घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। बता दें कि भाजपा इस बार ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button