आजमगढ़:लोकतंत्र के महापर्व पर हम सभी भारी से भारी संख्या मे करे मतदान

रिपोर्ट:शिवम सिंह

मार्टीनगंज-आजमगढ़:दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवाई ग्राम सभा में गुरुवार को मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पर किया गया मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज नंदिनी शाह ने ग्रामीणों को बताया कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार है मतदाता को अपने मत का अधिकार समझना होगा और उसे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपना वोट देना होगा 25 मई को अपना सभी काम छोड़कर हमें अपने अपने मत का प्रयोग करना होगा अपने आसपास के लोगों को जागरूक करना होगा कि कोई भी जो 18 वर्ष से अधिक का है और मतदाता सूची में उसका नाम है उसे अपने निकटतम मतदाता बूथ पर जाकर के अपना बहुमूल्य वोट देना होगा जिससे एक अच्छे और मजबूत लोकतंत्र को बनाया जा सके जिनके घरों में रोजी-रोटी के लिए लोग अपने घरों से बाहर रहते हैं उनको भी अपने सगे संबंधियों को इस मतदान के महा पर्व पर बुलाना होगा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019, विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में कम मतदान का प्रतिशत रहा है जो एक अच्छे लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है हमें अपने मतदान के हक को समझते हुए मत प्रतिशत को बढ़ाना होगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज नंदिनी शाह खंड शिक्षा अधिकारी फूलपुर राजीव कुमार ,दीपक यादव ,जितेंद्र मिश्र, सुभाष चंद्र, दिनेश कुमार यादव एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button