आजमगढ़:पकड़ा गया हत्या के प्रयास का आरोपी

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़-बिलरियागंज थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे दिया,वादी मुकदमा सूर्यकान्त शुक्ला पुत्र श्रीकान्त शुकला ग्राम बरौली दिवाकर पट्टी थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी विजय नारायन पाण्डेय पुत्र स्व0 सत्यधन पाण्डेय उर्फ शशिधर पाण्डेय निवासी बरौली दिवाकरपट्टी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ आदि द्वारा गाटा सं0 184 को कब्जा करने व मना करने पर वादी के पिता श्रीकान्त शुक्ला, भाई राजकुमार शुक्ला व भाभी महिमा शुक्ला को घर में घुसकर मारपीट की गयी तथा जान से मारने का प्रयास किया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 91/2024 धारा 34/307/323/452/504/506 भादवि पंजीकृत हुआ है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विजय नारायन पाण्डेय पुत्र स्व0 सत्यधन पाण्डेय निवासी बरौली दिवाकरपट्टी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को भीमवर नहर पुलिया के पास से समय करीब 10.30 बजे पर हिरासत पुलिस लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।



