आजमगढ़:नाबालिक को बहला फुसला कर अपहरण करने वाला गिरफ्तार

रिपोर्ट: अशहद शेख
आजमगढ़: निजामाबाद थाने की पुलिस ने अपहरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वादिनी मुकदमा ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी राहुल पुत्र राजेश ग्राम फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी मुकदमा की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 03.04.24 को मु0अ0सं0 140/24 धारा 363/366 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। रविवार को उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल पुत्र राजेश ग्राम फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को बडागांव पुलिया के पास से समय करीब 10.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया है।



