आजमगढ़:किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़:अहरौला थाने की पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 3/4.10.2023 की रात्रि मे विपक्षी चन्दन गिरी पुत्र इन्दल गिरी निवासी ग्राम पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी मुकदमा की लड़की को बहला फुसला करके भगा ले गया है । लड़की भगाने मे इन्दल गिरी पुत्र रामअवध , इन्दल की औरत राधिका , टिकोरी गिरी पुत्र रामअवध पता उपरोक्त की भी मिली भगत है । के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 324/2023 धारा 363 भादवि बनाम 1. चन्दन गिरी पुत्र इन्दल गिरी 04 नफर पंजीकृत किया गया।
दौराने विवेचना धारा 366/376 भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । शेष अभियुक्त 1. इन्दल गिरी पुत्र रामअवध 2. राधिका पत्नी इन्दल 3. टिकोरी गिरी पुत्र रामअवध निवासीगण ग्राम पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ का मा0न्या0 उच्च न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी स्टे है। मंगलवार को उ0नि0 विजयी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त चन्दन गिरी पुत्र इन्दल गिरी निवासी पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को माहुल तिराहे के पास से समय 10.59 बजे पर दाखिल किया गया। बाद पुलिस कार्यवाही अभियुक्त को न्याया0 भेजा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button