आजमगढ़:अकीदत और उल्लास के साथ अदा की गई ईद की नमाज
ईद पर्व पर देश में अमन,शांति और तरक्की की मांगी दुआ

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़: आजमगढ़ ज़िले के पूरे सगड़ी तहसील क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई। साथ ही गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी गई।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव में अकीदत और उल्लास के ईद की नमाज अदा कर देश में अमन शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। ईदगाह पर एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी गई। वही शांतिपूर्ण तरीके से नमाज़ संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के, जीयनपुर, अजमतगढ़, बासुपार, खालिसपुर, सोकहना खालसा सहित नथ्थूपुर ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा की गई। वही नथ्थूपुर ईदगाह में इमाम मौलाना डॉक्टर असद इदरीश ने ईद उल फितर की नमाज 7 बजे अदा करवाई। वही मौलाना असद इदरीश ने तकरीर में कहा कि ईद की खुशी रमजान मुबारक के सदके में मुसलमानों को मयस्सर होती है। ईद की खुशी ऐसी खुशी है । जिसमें इंसानों के साथ ही फरिश्ते भी शरीक होते हैं। साथ ही मौलाना ने भाईचारे एवं सद्भाव का पैगाम दिया। और बुराइयों से दूर रहकर नेकी की राह पर चलने की सीख दी। वही मुल्क में अमनो-अमान की दुआ के लिए एक साथ हजारों हाथ उठे। इस दौरान नमाजियों की अत्यधिक संख्या में लोग मौजूद रहे। ईदगाह के आसपास पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही। एसडीएम सगड़ी नरेंद्र गंगवार, क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी, जीयनपुर प्रभारी विवेक पांडे पुलिस बल के साथ गस्त करते रहे। वही सगड़ी तहसील क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई। वही समस्त ईदगाहों पर समाजवादी पार्टी के विधायक डां एच एन पटेल व पूर्व विधायक वंदना सिंह, प्रमूख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दिए। साथ ही कहा कि ईद का पर्व आपसी सौहार्द व भाईचारे का पर्व हैं। और सभी को बधाई दी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, नेहाल मेंहदी, हरिशंकर यादव, दीपक गुप्ता, ज्ञानेंद्र मिश्रा,शाहिद ख़ान, सतीश सोनकर सहित दर्जनों लोगों ने ईद की बधाई दी।



