सिद्ध पीठ काली मंदिर मोहाव

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।

देवरिया जनपद के दक्षिण सरयू तट से 2 किलोमीटर उत्तर बरहज देवरिया मार्ग स्थित ग्राम मोहाव में सिद्ध पीठ काली माता मंदिर स्थित है ।जहां पूरे साल लोगों के द्वारा कथा पूजन कढ़ाई चढ़ाने का कार्यक्रम चलता रहता है ।बुजुर्ग लोगों का कहना है यह स्थान लगभग 200सौ शाल पुराना है । पहले यहां मंदिर नहीं था । कच्चे चबूतरे और मिट्टी की बनी हुई पिंडिया थी। गांव के लोग पूजा पाठ करते थे ।आगे चलकर एक साधु जिनका नाम चेतन दास था ।उन्होंने लोगों से सहयोग लेकर इस मंदिर का रूप दिया माता काली जी की प्रतिमा स्थापित हुई माता जी अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। श्रद्धालु भक्तजन मंदिर में अपना सहयोग करते हैं और मंदिर का विकास धीरे-धीरे होना शुरू हुआ आज एक सुंदर मंदिर बनकर तैयार हो गया है ।वक्त अपनी सुविधा के अनुसार आते हैं पूजा पाठ कढ़ाई चढ़ाना ने का काम करते हैं।मां सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button