आजमगढ़: सपा चुनाव केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन,भाजपा सरकार पर धर्मेंद्र यादव का हमला

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम की रिपोर्ट

 

आज़मगढ़ लोकसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने अपने सर्फुद्दीन पुर चुनाव केन्द्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर इंडिया एलायंस के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा की। मीडिया से बात करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पेपर लीक से देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है लेकिन पेपर लीक करने वालों के घर तक बुलडोजर नहीं पहुंच पाया है. एक ओर उन्हें रोजगार मिला, दूसरी ओर देश की सेवा करने का अवसर मिला, लेकिन अग्निवीर के माध्यम से सरकार ने उनका भविष्य भी अंधकारमय कर दिया। सरकार द्वारा चुनावी बांड के माध्यम से वसूली की जा रही थी, चंदे के बदले कारोबार किया जा रहा था, जिन्होंने चंदा नहीं दिया उन पर ईडी और सीबीआई के छापे पड़ रहे थे और यह सब उस सरकार द्वारा किया गया था। जिनके मुखिया कहते थे “न खाऊंगा न खाने दूंगा” समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में डायल 100, मुफ्त एंबुलेंस जैसी सेवाएं विश्वस्तरीय एक्सप्रेस दीं, रोजगार सृजन का काम किया, आज देश और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और यह कल से शुरू होने जा रहा है. पश्चिम से शुरू हुई बदलाव की बयार तूफ़ान में बदलने वाली है! बैठक में समाजवादी पार्टी के विधायक, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button