6 मई तक कर सकते हैं मतदाता बनने का आवेदन:डीएम

सी-विजिल और वोटर हेल्प लाइन एप का प्रयोग कर बने जागरूक मतदाता:डीएम । डीएम ने किया सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मतदाता संवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने देखा।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट विनय मिश्रा

देवरिया जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जनपदवासियों से संवाद कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियां के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही डीएम ने जनपद के सभी मतदाताओं से आगामी एक जून को होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि 7वें चरण में देवरिया जनपद में मतदान होगा, जिसकी अधिसूचना 07 मई को जारी होगी। नामांकन 14 मई तक किया जा सकेगा एवं मतदान 01 जून को प्रातः 07 बजे से सायं 06 बजे तक होगा। जनपद में मतदाताओं की संख्या लगभग 18 लाख है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये पर्याप्त अवसर है। एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अधिसूचना के पूर्व 06 मई तक मतदाता सूची में अपना नाम जुडवा सकते है। इसके लिए बीएलओ के द्वारा अथवा वोटर हेल्प लाइन एप से भी आवेदन कर सकते है। आयोग द्वारा यह सुविधा दी गयी है। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव का पर्व देश का पर्व, बढ़ चढ़ कर वोटिंग हो सके इसके लिये टारगेट दिया गया है। दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। वोटरो में काफी उत्साह दिख रहा है। वोटिंग प्रतिशत बढाने के लिये अथक प्रयास किया जा रहा है। जनपद में 2514 बूथ है। बूथों पर भ्रमण किया जा रहा है। आवश्यक सुविधाये यथा प्रकाश, बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प आदि की सुविधा को चेक किया जा रहा है। कई बूथो पर स्थिति अच्छी है, जहां कहीं भी कोई कमी पायी जा रही है उसे ठीक किया जा रहा है। आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर लू से बचाव के समुचित प्रबंध किए जाएंगे। कुछ वोटरों को विशेष वोटर माना जाता है। जो युवा 01 अप्रैल को 18 वर्ष के हो रहे है उनको फर्स्ट टाइम वोटर माना जा रहा है। 100 वर्ष अधिक उम्र के 817 वोटर हैं। विशेष कैटेगरी में दिव्यांग एवं ट्रान्सजेंन्डर वोटर आते है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध मतदाताओं को घर बैठे वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने हेतु सी विजिल एप एक चमत्कारी एप है, जिसमें कोई भी रियल टाइम का फोटो खिंच कर डालतें है तो 100 मिनट के अन्दर एक्शन लेकर आयोग को बताना पडता है कि हमने एक्शन ले लिया है। वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से मतदाता पर्ची, वोटर लिस्ट में आपका नाम, मतदान केन्द्र आदि का विवरण प्राप्त होता है। नो योर कंडिडेट आयोग ने लांच किया है। जिसके द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में कौन कौन से प्रत्याशी निर्वाचन में खडे है, उनका नाम, और उनके बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। 1950 एक टोल फ्री नम्बर है, जिस पर निर्वाचन से संबंधित शिकायत की जा सकती है, जिसका निवारण किया जाता है। इसे 24 घंटे सक्रिय रहने के लिए एक कन्ट्रोल रुम संचालित किया है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य नम्बर 5568-222261, 5568-226351 5568- 297052 प्रचलित किया गया है, जिस पर आदर्श आचार सहिता के उल्लंघन के संबंध में शिकायत की जा सकती है। शिकायत पर फील्ड का स्टाफ कार्यवाही करेगी। लोकतंत्र भारत की शक्ति है।

डीएम ने बच्चों के माध्यम से अपील की है कि वे अपने आस पास जो लोग भी वोट देने के लिये अर्ह है, उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। गत चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 57 प्रतिशत ही रहा। अन्य शहरो में बसे हुए लोगो के लिये भोजपुरी में एक पाती जारी की है। दीवाली, होली आदि पर्व में लोग घर आते है और त्योहार को मनाते है। उसी तरह इस लोकतंत्र के इस महापर्व पर आप घरो लौट कर आकर मतदान करिये और मतदान के रंग को और चटक बनाईयें।

उन्होंने मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी ट्रेनिंग शुरु होने वाली है। मतदान कार्मिकों के लिये प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। आयोग द्वारा बहुत सी चीजो को डिजिटल कर दिया है।

डीएम ने जनपदवासियों से अनुरोध किया कि भारी संख्या में निकल कर मतदान करें और जब प्रतिशत काउन्ट हो तब जनपद देवरिया का नाम स्वर्णिम अक्षरो में लिया जाये।

Related Articles

Back to top button