जिलाधिकारी ने बरहज तहसील क्षेत्र के बुथो का किया निरीक्षण

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट विनय मिश्रा

देवरिया।

बरहज

तहसील क्षेत्र में अलग-अलग बूथों का

जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार की शाम पाच बजे निरीक्षण किया । जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह बड़कागांव प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां पर जिलाधिकारी ने पौधारोपण किया उसके बाद धौला पंडित , बरहज नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जयनगर विद्यालय नंबर दो पहुंचे जहां पर रैंप, शौचालय, बिजली, पानी, की व्यवस्था संतोष जनक मिला ।जहां पर जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी के कार्यों की सराहना की उसके प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर, कंपोजिट विद्यालय गौरा, बाबा राघव दास भगवान महिला महाविद्यालय में रैंप की व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र रैंप व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार गौतम, तहसीलदार अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक राहुल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button