उमर अब्दुल्ला ने बारामूला लोकसभा सीट से पर्चा भरा
Omar Abdullah filed his nomination papers from Baramulla Lok Sabha seat

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को बारामूला लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
श्रीनगर, 2 मई । जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को बारामूला लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उमर अब्दुल्ला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों के साथ बारामूला के जिला विकास आयुक्त के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विकास आयुक्त बारामूला निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी भी हैं।
पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सज्जाद गनी लोन और जेल में बंद पूर्व विधायक इंजीनियर राशिद पहले ही इस लोकसभा सीट के लिए पर्चा दाखिल कर चुके हैं।
महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने पूर्व राज्यसभा सदस्य फैयाज अहमद मीर को यहां से मैदान में उतारा है। इस निर्वाचन क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है।



