करेंट की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र,देवरिया।
बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत के ग्राम मौना गढ़वा निवासी विमलेश गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता ने शनिवार की सुबह थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे मेरी भैंस मेरे दरवाजे पर बंधी थी। गांव के रहने वाले पवन यादव पुत्र भृगुरासन यादव पास के विधुत पोल से विद्युत तार जोड़ कर अपने विद्युत मोटर से बाजरे की सिंचाई कर रहे थें। मैंने विरोध किया मेरे साथ रात में झगड़ा करने पर आमादा हो गये। विद्युत तार टूटकर मेरे भैंस के ऊपर गिर गया जिससे मेरी भैंस की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी करने पर
थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



