सपा ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया

The SP replaced Naresh Uttam Patel with Shyam Lal Pal as its new state president

लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

 

 

लखनऊ, 6 मई । लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

 

सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में अखिलेश यादव ने पीडीए फार्मूले का ध्यान रखा है। श्याम लाल पाल पहले प्रदेश कार्यकारिणी में थे। पिछले साल ही पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी।

 

 

 

 

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि श्याम लाल पाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। नरेश उत्तम पटेल इस बार फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

 

 

राजनीति के जानकारों की मानें तो श्याम लाल पाल को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अखिलेश यादव ने ओबीसी वोटर्स को साधने का प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button