Azamgarh news:चोरों के आतंक से आम जनता परेशान

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़:बिलरियागंज कस्बा में छोटी-मोटी चोरियां तो आए दिन होती रहती हैं अभी पीछे रमजान में कासिमगंज में आये दिन किसी न किसी महिला की पॉकेट मार दी जाती थी या किसी का चयन कट जाता था लेकिन महिलाएं संकोच बस इस बात को थाने तक लेकर नहीं जाती थी।छोटी मोटी घटनाएं थाने तक न पहुंच पाने में पुलिस भी इन सब घटनाओं से अनभिज्ञ रहती है लेकिन हद तो तब हो जाती है जब सरेआम दिनदहाड़े भरे मेले से चोरों द्वारा एक मोटर सायिकल् उड़ा दी जाती है ।जानकारी के अनुसार प्रहलाद गुप्ता पुत्र सुमेर गुप्ता निवासी चांदपट्टी थाना रौनापार गत दिनों बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर बाग में लगने वाला गाजी मियां का मेला देखने आया था जहां अपनी मोटर सायिकल् खड़ी करके वह मेले में बाबा का दर्शन पूजन करने चला गया और मेला देखने के बाद जब लौटा तो देखा कि उक्त स्थान से उसकी मोटर सायिकल् नदारत है। इस संबंध में उसने बिलरियागंज पुलिस को अज्ञात चोरों के नाम लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई । प्रार्थना पत्र लेने के बाद पुलिस जांच में जुटी तो है लेकिन समाचार लिखे जाने तक नहीं चोरों का पता लग सका नहीं चोरी गई मोटर सायिकल् के बारे में कुछ जानकारी मिल पाई । पीड़ित अभी भी अपनी गाड़ी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button