ऐप्पल ने ‘लेट लूज’ इवेंट में किए बड़े ऐलान

Apple made big announcements at the 'Let's Lose' event

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

ऐप्पल की ओर से आयोजित किए गए ‘लेट लूज’ इवेंट में कंपनी ने आईपैड प्रो, एम4 चिप, एम 2 चिप के साथ रिडिजाइन किए गए 11 इंच और 13 इंच की स्क्रीन के आईपैड एयर, आईपैड 2 के लिए फाइनल कट प्रो और आईपैड 2 एवं मैक 11 के लिए नए लॉजिक प्रो का अनावरण किया।

नई दिल्ली, 8 मई । ऐप्पल की ओर से आयोजित किए गए ‘लेट लूज’ इवेंट में कंपनी ने आईपैड प्रो, एम4 चिप, एम 2 चिप के साथ रिडिजाइन किए गए 11 इंच और 13 इंच की स्क्रीन के आईपैड एयर, आईपैड 2 के लिए फाइनल कट प्रो और आईपैड 2 एवं मैक 11 के लिए नए लॉजिक प्रो का अनावरण किया।

 

 

कंपनी द्वारा “आईपैड प्रो” को 11 इंच और 13 इंच साइज में लॉन्च किया गया। नई डिवाइस सिल्वर और ब्लैक फिनिश के साथ आएगी। यह पहले के मुकाबले पतला और हल्का होगा। इसमें अल्ट्रा रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्टेट ऑफ द आर्ट टेनडम ओएलईडी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।

 

 

नया “आईपैड प्रो” एम4 चिप के साथ आएगा। इसके अलावा एम2 चिप के साथ रिडिजाइन 11 इंच और 13 इंच की स्क्रीन के आईपैड एयर को लॉन्च किया गया है। ये 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी की मेमोरी के साथ आएगा।

 

 

वहीं, आईपैड 2 के लिए फाइनल कट प्रो को पेश किया गया है। इससे यूजर्स एक साथ चार कैमरा का प्रीव्यू कर सकते हैं। इससे काम पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से हो सकेगा।

 

 

इसके अलावा, ऐप्पल ने ऑल न्यू लॉजिक प्रो को आईपैड 2 और मैक 11 के लिए पेश किया। संगीत लेखन, बीट बनाने एवं मिक्स करने में यूजर्स को पेशेवर अनुभव मिलेगा। इसमें एआई का भी उपयोग किया गया है, जो कि यूजर को क्रिएटिव प्रोडक्ट्स तैयार करने में मदद करेगा।

Related Articles

Back to top button