स्‍वाति मालीवाल मामले में दिल्‍ली पुलिस ने बिभव कुमार को हिरासत में लिया

Delhi Police took Bibhav Kumar into custody in Swati Maliwal case

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार को हिरासत में लिया गया है।

 

 

 

 

नई दिल्ली, 18 मई: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार को हिरासत में लिया गया है।

 

इससे पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची और वहां से बिभव कुमार को हिरासत में लिया।

 

 

 

 

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि विभव कुमार ने सीएम हाउस पर उनके साथ मारपीट की। कई थप्पड़ मारे, पेट में भी मुक्के मारे।

 

बिभव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

 

 

 

 

इससे पहले शनिवार को ही मालीवाल और विभव कुमार के बीच हुई कथित मारपीट मामले में एक और वीडियो सामने आया। इस वीडियो के मुताबिक, सीएम आवास में मौजूद सिक्योरिटी अधिकारी स्वाति मालीवाल का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

दो अलग-अलग कैमरों में रिकॉर्ड हुई तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने रखा है।

Related Articles

Back to top button