इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को अवलेश ने की जीताने की अपील

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलिया व सलेमपुर लोकसभा प्रभारी अवलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को जहुराबाद, मोहम्मदाबाद, फेफना इन तीन विधान सभाओं का दौड़ा किया और पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। उन्होंने कहा कि बलिया लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की जीत होगी।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उस जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए बलिया व सलेमपुर लोकसभा सीट पर लड़ रहे उम्मीदवार को चुनाव जीता कर अखिलेश की झोली में डालूंगा। उन्होंने कहा कि आज के नौजवान बेरोजगार लामबन्द होकर इंडिया गठबन्धन के उम्मीदवार को जीताने जा रहे है।

 

 

मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज का कमजोर तबका आवाज उठाने जा रहा है। एक जून को इंडिया गठबन्धन के पक्ष में समाज का हर तबका वोट करने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button