डूबे व्यापारी का दूसरे दिन मिला शव सहजानन्द घाट पर स्नान करते वक्त डूब गया था व्यापारी

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। मंगलवार को सहतवार थाना के सहजानंद घाट पर सरयु नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन रेवती से आये गोताखोरों की सहायता से बरामद किया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

बताया जा रहा है महाराजपुर निवासी विकास सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह मंगलवार की शाम सरयु नदी के सहजानन्द घाट पर नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। जिसका शव डूबने के स्थान करीब 25 मीटर पुरब दिशा में मिला। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।

Related Articles

Back to top button