रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।

 

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया। घटना की सूचना परिजनों को दी।

 

स्टेशन के सेकंड इंट्री गेट के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से शशिकांत खरवार (32) पिता योगेश खरवार, निवासी बहादुरपुर

 

देवकली व सूर्य प्रकाश सिंह (29) पिता कृष्ण कुमार सिंह निवासी नारायणागढ़ रेवती की मौत हो गई।

 

जीआरपी प्रभारी सुभाष यादव ने बताया की दोनों युवक फुट ब्रिज से न जाकर पैदल ट्रैक पार कर रहे थे, उसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई।

 

शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। परिजनों के आने पर आगे की जानकारी होगी।

Related Articles

Back to top button