चीन में राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी सप्ताह शुरू हुआ

National Science and Technology Week began in China

बीजिंग, 26 मई : चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग और चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी गतिविधि सप्ताह-2024 शनिवार से शुरू हुआ और 1 जून तक चलेगा।

 

 

 

 

 

गतिविधि सप्ताह के दौरान, विभिन्न स्थानीय विभाग एक साथ रंगीन और विविध जन विज्ञान और प्रौद्योगिकी गतिविधियां चलाएंगे। राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी गतिविधि सप्ताह-2024 की थीम “वैज्ञानिकों की भावना को बढ़ावा देना और संपूर्ण समाज की नवाचार शक्ति को प्रोत्साहित करना” है।

 

 

 

वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार प्रदर्शनी और वैज्ञानिकों की भावना पर विशेष प्रदर्शनी भी एक साथ आयोजित की जाएंगी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार प्रदर्शनी नई पीढ़ी की सूचना प्रौद्योगिकी, चिकित्सा और स्वास्थ्य, ऊर्जा प्रौद्योगिकी, आधुनिक कृषि और बुद्धिमान विनिर्माण जैसे उभरते उद्योगों पर केंद्रित है, जो 200 से अधिक उत्कृष्ट वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार उपलब्धियों को प्रदर्शित करती है।

 

 

 

 

साथ ही, प्रदर्शनी स्थल में प्राकृतिक आपदा और अग्नि आत्म-बचाव प्रशिक्षण, बुद्धिमान इलेक्ट्रिक शॉक प्राथमिक चिकित्सा सिमुलेशन और एक अंतरिक्ष यात्री के दृष्टिकोण से शनचो अंतरिक्ष यान पर सवारी करने जैसी इंटरैक्टिव गतिविधियां भी शामिल हैं। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के छात्र आकर्षित हुए।

 

 

 

 

 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related Articles

Back to top button