कसाई ने पहले लड़की को प्रेम जाल में फंसाया,फिर दुष्कर्म किया,गर्भवती होने पर कराया गर्भपात,अस्पताल सील,बिना लाइसेंस के चल रहा था

राजधानी लखनऊ के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का मीट दुकानदार ने 6 महीने तक यौन शौषण किया और गर्भवती होने पर प्राईवेट नर्सिंग होम में गर्भपात करवा दिया. जानकारी मिलने पर घरवालों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया,नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करने वाले अमेठी कस्बे के प्रॉमिस हॉस्पिटल को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामला सामने आते ही रविवार को सील करा दिया। वहीं, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के मुताबिक आरोपी उमर कुरैशी उर्फ गुड्डा ने नाबालिग को धमकाकर उससे दुष्कर्म किया था। उसके गर्भवती होने की जानकारी पर आरोपी ने उसे बहाने से बुलाया। 19 मई को प्रॉमिस हॉस्पिटल में जांच कराई। इसमें चार महीने के गर्भ होने की बात सामने आई। आरोपी ने प्रॉमिस हॉस्पिटल ले जाकर गर्भपात करा दिया। किशोरी ने अपने पिता को आपबीती बताई तो उन्होंने रविवार को केस दर्ज कराया।सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अखंड प्रताप सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनय मिश्र गोसाईंगंज पुलिस के साथ प्रॉमिस हॉस्पिटल पहुंचे। वहां पांच गर्भवती भर्ती मिलीं। अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था,यहां गायनेकोलॉजिस्ट भी नहीं थीं। यहां भर्ती सभी गर्भवती को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया,खुद को डॉक्टर बताने वाली इसकी संचालक रीना पर केस दर्ज कर लिया गया,सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनय मिश्र के मुताबिक रीना के झोलाछाप होने का संदेह है,शुरुआती पड़ताल में नाबालिग का गर्भपात करने में भी रीना की भूमिका सामने आई है।According to CHC Superintendent Dr. Vinay Mishra, Reena is suspected of being a fraud, in the initial investigation, Reena’s role in aborting a minor has also come to the fore,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button