बलिया में पंचायत में बवाल, सात घायल ; एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

 

 

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा गांव में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद में जमकर मारपीट हो गई। मामले में बैरिया पुलिस ने दो पक्षों के एक दर्जन लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बता दे कि दया छपरा गांव निवासी शिवकुमार वर्मा व बनारसी वर्मा के बीच  बंटवारा को लेकर पंचायत चल रही थी। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी, फिर जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। इसमें से दो लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं, पुलिस ने एक पक्ष के बनारसी वर्मा, मनोज वर्मा, धनंजय वर्मा, आकाश वर्मा, सावित्री देवी व हीरा देवी के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 323, 504, 506 आईपीसी तथा दूसरे पक्ष के संदीप वर्मा उर्फ नवीन वर्मा, सोनू वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, शिवकुमार वर्मा, अवधेश वर्मा के खिलाफ धारा 147, 308, 323, 504, 506 का मामला दर्ज किया है।एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related Articles

Back to top button