रतनपुरा के रोहित को रिजर्व बैंक के गवर्नर ने प्रदान की स्नातकोत्तर उपाधि

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर संजय सिंह

रसड़ा बलिया। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा संचालित राष्ट्रीय बैंक प्रबंधन संस्थान (एन.आई. बी.एम.) पुणे से व्यावसायिक प्रबंधन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने वाले

 

रोहित गुप्ता को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने डिग्री प्रदान की।

नेशनल इंस्टीट्यूट आफ बैंक मैनेजमेंट (एन.आई.बी.एम.) पुणे के परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा रतनपुरा के

 

रोहित गुप्ता को सम्मानित किए जाने पर अनेक लोगों ने उसे बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि रोहित गुप्ता रतनपुरा कस्बा के प्रमुख समाजसेवी नंदकिशोर गुप्ता उर्फ गुड्डू के सुपुत्र तथा रतनपुरा के युवा ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्ता उर्फ टुनटुन के भतीजे

 

हैं। रोहित गुप्ता टूरिज्म फाइनेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के साकेत, दिल्ली स्थित कार्यालय में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर कार्यरत हैं।

रोहित गुप्ता की प्राथमिक शिक्षा दीक्षा रतनपुरा प्राथमिक विद्यालय से, हाई स्कूल की पढ़ाई सनबीम, सिगरा ,वाराणसी से तथा इंटरमीडिएट सनबीम सन सिटी

 

,वाराणसी से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ से व्यावसायिक प्रबंधन में स्नातक की डिग्री हासिल की। जबकि व्यावसायिक प्रबंधन में मास्टर

 

डिग्री की शिक्षा ग्रहण करने हेतु उनका चयन भारत सरकार के संस्थान एनआईबीएम पुणे में हो गया। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ बैंक मैनेजमेंट (एन.आई.बी.एम.) से वर्ष

 

2024 में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ बैंक मैनेजमेंट (एन.आई.बी.एम.) पुणे का संचालन रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया करती है। इसकी स्थापना रिजर्व

 

बैंक ने वर्ष 1969 में की थी। एनआईबीएम के गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास हैं। प्रतिष्ठित संस्थान से व्यावसायिक प्रबंधन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त

 

करने वाले रोहित गुप्ता का चयन कैंपस के जरिए नान बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एन.बी.एफ.सी.) के टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड साकेत, दिल्ली

 

के लिए हो गया। नव चयनित प्रबंधन प्रशिक्षु रोहित गुप्ता ने अपनी सफलता पर अपनी माता श्रीमती संगीता गुप्ता,पिता नंदकिशोर गुप्ता उर्फ गुड्डू, चाचा जय किशोर गुप्ता उर्फ

 

टुनटुन तथा अपने गुरुजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को दिया है।

प्रतिष्ठित संस्थान से व्यावसायिक प्रबंधन में स्नातकोत्तर उपाधि ग्रहण करने तथा भारत सरकार के टूरिज्म फाइनेंस डिपार्टमेंट में सेवा ग्रहण करने वाले रोहित गुप्ता की सफलता

 

पर अनेक लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में युवा ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्ता उर्फ टुनटुन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम नारायण साहू, भारतीय जनता पार्टी के जिला

 

महामंत्री रामाश्रय मौर्य, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष साहू अजय भाई, प्रेस मंच के अध्यक्ष फतेह बहादुर गुप्त, बंधु लाल साहू, जयप्रकाश

 

पटेल, भगवान दास गुप्ता, साहू समाज के युवा नेता अंगद साहू, पाचू गोपाल जयसवाल, आनंद कुमार मद्धेशिया विनोद कुमार गुप्त इत्यादि प्रमुख है।

 

व्यवसाय प्रबन्धन में स्नातकोत्तर (एमबीए) व्यवसाय प्रशासन में मास्टर की डिग्री है, जो विस्तृत श्रृंखला के शैक्षिक विषयों से लोगों को आकर्षित करती है।

 

व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर पद संयुक्त राज्य अमेरिका में आरम्भ हुआ, अतिकाल 19 वीं सदी से उभरता हुआ जैसे देश औद्योगिक बना और कंपनियों ने प्रबंधन के लिए

 

वैज्ञानिक दृष्टिकोण की तलाश की।

Related Articles

Back to top button