ग्रापए के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की भव्य एवं दिव्य प्रतिमा का आनवरण

बालेश्वर लाल के प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम अंतिम चरण में

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया ब्यूरो | जनपद के गड़वार कस्बे में आगामी 20 जून को आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की प्रतिमा का अनावरण एवं संगठन के प्रादेशिक सम्मेलन की तैयारी अब अंतिम चरण में है।प्रतिमा की स्थापना एक विशाल मंडप में कर दी गई है।सम्मेलन के लिए चयनित स्थान पर साफ सफाई,मंच बनाने एवं टेंट लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है,जिसमें मजदूर दिन-रात लगे हैं।इस मौके पर लोकार्पित होने वाली स्मारिका ग्राम्य गौरव भी प्रकाशित होकर आ चुकी है।संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि प्रतिमा का अनावरण काशी सुमेर पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश नितिन रमेश गोकर्ण होंगे। सम्मेलन में पूरे प्रदेश से संगठन से जुड़े लगभग 1000 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।सम्मेलन में शिरकत करने वाले संगठन के प्रत्येक प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विधा से जुड़े दर्जनों लोगों को सम्मानित किया जाएगा।इसके पूर्व सम्मेलन स्थल पर 19 जून की शाम प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों की एक बैठक भी आहूत की गई है।गैर जनपद से आने वाले प्रतिनिधियों के आवास एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button